'शोले' के 'कालिया' नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुआ विजू खोटे का निधन

नई दिल्ली: बॉलीवुड के इतिहास में फिल्म 'शोले (Sholay)' और उसके एक-एक डायलॉग ऐतिहासिक हैं. फिल्म के किरदारों की छवि हमारे दिमाग में कहीं छप सी गई है. जय-वीरू, बसंती के अलावा गब्बर, सांभा और कालिया के किरदार अमर हो चुके हैं. वहीं, 'शोले' फिल्म में 'कालिया' किरदार से मशहूर हुए फिल्म कलाकार विजू खोटे (Viju Khote) की हार्ट अटैक से हुई मौत. अपने अभिनय से लोगों के दिलों पर राज करने वाले 78 वर्षीय विजय खोटे ने आज मुंबई स्थित अपने निवास स्थान पर आखरी सांस ली.

कई फिल्मों में किया काम
कुछ एक छोटे से सीन के जरिए ही दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाने वाले कलाकार वीजू खोटे को हमने कई फिल्मों में देखा और पसंद किया. शोले में कालिया के अलावा, कॉमेडी फिल्म 'अंदाज अपना-अपना' में भी वीजू खोटे के 'रॉबर्ट' के किरदार को काफी पसंद किया गया था जिसमें उनका डायलॉग 'गलती से मिस्टेक हो गई' काफी फेमस हुआ था. 

लंबे समय थे बीमार
काफी लंबे समय से बीमार चल रहे विजू खोटे को हाल ही में अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था. 300 से ज्यादा हिंदी मराठी फिल्मों और धारावाहिकों में काम कर चुके हैं. सोमवार सुबह तकरीबन 11 बजे अंतिम दर्शन के बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

Comments

Popular posts from this blog

मुजफ्फरपुर ; कोरोना पॉजिटिव डॉक्टर की क्लिक्लिनिकनिक

फिलहाल रेलवे ने 15 अप्रैल से ट्रेनों की बुकिंग शुरू की

🇪🇷तृतीय नवरात्र "महाशक्ति माता चन्द्रघंटा"🇪🇷 🇮🇲🇮🇲🇮🇲🇮🇲🇮🇲🇮🇲🇮🇲🇮🇲🇮🇲🇮🇲🇮🇲🇮🇲🇮🇲🇮🇲 मार्कंडेय पुराण के अनुसार तृतीय नवरात्र की देवी का नाम मां चंद्रघंटा देवी है।